1यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,
2तो वे हम को उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,
3हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते;
4उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते॥
5धन्य है यहोवा, जिसने हम को उनके दातों तले जाने न दिया!
You have read Psalms 127
5 verses