Lumina
Proverbs

Various Warnings

Proverbs 6·Hindi Bible

1इसलिये उसे जीवन का समथर पथ नहीं मिल पाता; उसके चालचलन में चंचलता है, परन्तु उसे वह आप नहीं जानती॥

2इसलिये अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो, और मेरी बातों से मुंह न मोड़ो।

3ऐसी स्त्री से दूर ही रह, और उसकी डेवढ़ी के पास भी न जाना;

4कहीं ऐसा न हो कि तू अपना यश औरों के हाथ, और अपना जीवन क्रूर जन के वश में कर दे;

5या पराए तेरी कमाई से अपना पेट भरें, और परदेशी मनुष्य तेरे परिश्रम का फल अपने घर में रखें;

Proverbs 6 illustration - Proverbs Chapter 6

6और तू अपने अन्तिम समय में जब कि तेरा शरीर क्षीण हो जाए तब यह कह कर हाय मारने लगे, कि

7मैं ने शिक्षा से कैसा बैर किया, और डांटने वाले का कैसा तिरस्कार किया!

8मैं ने अपने गुरूओं की बातें न मानी और अपने सिखाने वालों की ओर ध्यान न लगाया।

9मैं सभा और मण्डली के बीच में प्राय: सब बुराइयों में जा पड़ा॥

10तू अपने ही कुण्ड से पानी, और अपने ही कूंए से सोते का जल पिया करना।

Proverbs 6 illustration - Proverbs Chapter 6

11क्या तेरे सोतों का पानी सड़क में, और तेरे जल की धारा चौकों में बह जाने पाए?

12यह केवल तेरे ही लिये रहे, और तेरे संग औरों के लिये न हो।

13तेरा सोता धन्य रहे; और अपनी जवानी की पत्नी के साथ आनन्दित रह,

14प्रिय हरिणी वा सुन्दर सांभरनी के समान उसके स्तन सर्वदा तुझे संतुष्ट रखे, और उसी का प्रेम नित्य तुझे आकषिर्त करता रहे।

15हे मेरे पुत्र, तू अपरिचित स्त्री पर क्यों मोहित हो, और पराई को क्यों छाती से लगाए?

Proverbs 6 illustration - Proverbs Chapter 6

16क्योंकि मनुष्य के मार्ग यहोवा की दृष्टि से छिपे नहीं हैं, और वह उसके सब मार्गों पर ध्यान करता है।

17दुष्ट अपने ही अधर्म के कर्मों से फंसेगा, और अपने ही पाप के बन्धनों में बन्धा रहेगा।

18वह शिक्षा प्राप्त किए बिना मर जाएगा, और अपनी ही मूर्खता के कारण भटकता रहेगा॥

19हे मेरे पुत्र, यदि तू अपने पड़ोसी का उत्तरदायी हुआ हो, अथवा परदेशी के लिये हाथ पर हाथ मार कर उत्तरदायी हुआ हो,

20तो तू अपने ही मूंह के वचनों से फंसा, और अपने ही मुंह की बातों से पकड़ा गया।

Proverbs 6 illustration - Proverbs Chapter 6

21इसलिये हे मेरे पुत्र, एक काम कर, अर्थात तू जो अपने पड़ोसी के हाथ में पड़ चुका है, तो जा, उस को साष्टांग प्रणाम कर के मना ले।

22तू न तो अपनी आखों में नींद, और न अपनी पलकों में झपकी आने दे;

23और अपने आप को हरिणी के समान शिकारी के हाथ से, और चिडिय़ा के समान चिडिमार के हाथ से छुड़ा॥

24हे आलसी, च्यूंटियों के पास जा; उनके काम पर ध्यान दे, और बुद्धिमान हो।

25उन के न तो कोई न्यायी होता है, न प्रधान, और न प्रभुता करने वाला,

Proverbs 6 illustration - Proverbs Chapter 6

26तौभी वे अपना आहार धूपकाल में संचय करती हैं, और कटनी के समय अपनी भोजन वस्तु बटोरती हैं।

27हे आलसी, तू कब तक सोता रहेगा? तेरी नींद कब टूटेगी?

28कुछ और सो लेना, थोड़ी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ा और छाती पर हाथ रखे लेटे रहना,

29तब तेरा कंगालपन बटमार की नाईं और तेरी घटी हथियारबन्द के समान आ पड़ेगी॥

30ओछे और अनर्थकारी को देखो, वह टेढ़ी टेढ़ी बातें बकता फिरता है,

Proverbs 6 illustration - Proverbs Chapter 6

31वह नैन से सैन और पांव से इशारा, और अपनी अगुंलियों से संकेत करता है,

32उसके मन में उलट फेर की बातें रहतीं, वह लगातार बुराई गढ़ता है और झगड़ा-रगड़ा उत्पन्न करता है।

33इस कारण उस पर विपत्ति अचानक आ पड़ेगी, वह पल भर में ऐसा नाश हो जाएगा, कि बचने का कोई उपाय न रहेगा॥

34छ: वस्तुओं से यहोवा बैर रखता है, वरन सात हैं जिन से उस को घृणा है

35अर्थात घमण्ड से चढ़ी हुई आंखें, झूठ बोलने वाली जीभ, और निर्दोष का लोहू बहाने वाले हाथ,

Chapter Complete

You have read Proverbs 6

35 verses