Lumina
Numbers

The Order of the Camp

Numbers 2·Hindi Bible

1फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,

2इस्त्राएली मिलापवाले तम्बू की चारों ओर और उसके साम्हने अपने अपने झण्डे और अपने अपने पितरों के घराने के निशान के समीप अपने डेरे खड़े करें।

3और जो अपने पूर्व दिशा की ओर जहां सूर्योदय होता है अपने अपने दलों के अनुसार डेरे खड़े किया करें वे ही यहूदा की छावनी वाले झण्डे के लोग होंगे, और उनका प्रधान अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन होगा,

4और उनके दल के गिने हुए पुरूष चौहत्तर हजार छ: सौ हैं।

5उनके समीप जो डेरे खड़े किया करें वे इस्साकार के गोत्र के हों, और उनका प्रधान सूआर का पुत्र नतनेल होगा,

Numbers 2 illustration - Numbers Chapter 2

6और उनके दल के गिने हुए पुरूष चौवन हजार चार सौ हैं।

7इनके पास जबूलून के गोत्र वाले रहेंगे, और उनका प्रधान हेलोन का पुत्र एलीआब होगा,

8और उनके दल के गिने हुए पुरूष सत्तावन हजार चार सौ हैं।

9इस रीति से यहूदा की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख छियासी हजार चार सौ हैं। पहिले ये ही कूच किया करें॥

10दक्खिन अलंग पर रूबेन की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान शदेऊर का पुत्र एलीसूर होगा,

Numbers 2 illustration - Numbers Chapter 2

11और उनके दल के गिने हुए पुरूष साढ़े छियालीस हजार हैं।

12उनके पास जो डेरे खड़े किया करें वे शिमोन के गोत्र के होंगे, और उनका प्रधान सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल होगा,

13और उनके दल के गिने हुए पुरूष उनसठ हजार तीन सौ हैं।

14फिर गाद के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान रूएल का पुत्र एल्यासाप होगा,

15और उनके दल के गिने हुए पुरूष पैंतालीस हजार साढ़े छ: सौ हैं।

Numbers 2 illustration - Numbers Chapter 2

16रूबेन की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर डेढ़ लाख एक हजार साढ़े चार सौ हैं। दूसरा कूच इनका हो।

17उनके पीछे और सब छावनियों के बीचोंबीच लेवियों की छावनी समेत मिलापवाले तम्बू का कूच हुआ करे; जिस क्रम से वे डेरे खड़े करें उसी क्रम से वे अपने अपने स्थान पर अपने अपने झण्डे के पास पास चलें॥

18पच्छिम अलंग पर एप्रैम की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा होगा,

19और उनके दल के गिने हुए पुरूष साढ़े चालीस हजार हैं।

20उनके समीप मनश्शे के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान पदासूर का पुत्र गम्लीएल होगा,

Numbers 2 illustration - Numbers Chapter 2

21और उनके दल के गिने हुए पुरूष बत्तीस हजार दो सौ हैं।

22फिर बिन्यामीन के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान गिदोनी का पुत्र अबीदान होगा,

23और उनके दल के गिने हुए पुरूष पैंतीस हजार चार सौ हैं।

24एप्रैम की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख आठ हजार एक सौ पुरूष हैं। तीसरा कूच इनका हो।

25उत्तर अलंग पर दान की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीशद्दै का पुत्र अहीऐजेर होगा,

Numbers 2 illustration - Numbers Chapter 2

26और उनके दल के गिने हुए पुरूष बासठ हजार सात सौ हैं।

27और उनके पास जो डेरे खड़े करें वे आशेर के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान ओक्रान का पुत्र पक्कीएल होगा,

28और उनके दल के गिने हुए पुरूष साढ़े इकतालीस हजार हैं।

29फिर नप्ताली के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान एनान का पुत्र अहीरा होगा,

30और उनके दल के गिने हुए पुरूष तिरपन हजार चार सौ हैं।

Numbers 2 illustration - Numbers Chapter 2

31और दान की छावनी में जितने गिने गए वे सब मिलकर डेढ़ लाख सात हजार छ: सौ हैं। ये अपने अपने झण्डे के पास पास हो कर सब से पीछे कूच करें।

32इस्त्राएलियों में से जो अपने अपने पितरों के घराने के अनुसार गिने गए वे ये ही हैं; और सब छावनियों के जितने पुरूष अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर छ: लाख तीन हजार साढ़े पांच सौ थे।

33परन्तु यहोवा ने मूसा को जो आज्ञा दी भी उसके अनुसार लेवीय तो इस्त्राएलियों में गिने नहीं गए।

34और जो जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी इस्त्राएली उन आज्ञाओं के अनुसार अपने अपने कुल और अपने अपने पितरों के घरानों के अनुसार, अपने अपने झण्डे के पास डेरे खड़े करते और कूच भी करते थे॥

Chapter Complete

You have read Numbers 2

34 verses