Lumina
Nehemiah

Covenant Renewed

Nehemiah 10·Hindi Bible

1चालीस वर्ष तक तू जंगल में उनका ऐसा पालन पोषण करता रहा, कि उन को कुछ घटी न हुई; न तो उनके वस्त्र पुराने हुए और न उनके पांव में सूजन हुई।

2फिर तू ने राज्य राज्य और देश देश के लोगों को उनके वश में कर दिया, और दिशा दिशा में उन को बांट दिया; यों वे हेशबोन के राजा सीहोन और बाशान के राजा ओग दोनों के देशों के अधिकारी हो गए।

3फिर तू ने उनकी सन्तान को आकाश के तारों के समान बढ़ा कर उन्हें उस देश में पहुंचा दिया, जिसके विषय तू ने उनके पूर्वजों से कहा था; कि वे उस में जा कर उसके अधिकारी हो जाएंगे।

4सो यह सन्तान जा कर उसकी अधिकारिन हो गई, और तू ने उनके द्वारा देश के निवासी कनानियों को दबाया, और राजाओं और देश के लोगों समेत उन को, उनके हाथ में कर दिया, कि वे उन से जो चाहें सो करें।

5और उन्होंने गढ़ वाले नगर और उपजाऊ भूमि ले ली, और सब भांति की अच्छी वस्तुओं से भरे हुए घरों के, और खुदे हुए हौदों के, और दाख और जलपाई बारियों के, और खाने के फल वाले बहुत से वृक्षों के अधिकारी हो गए; वे उसे खा खाकर तृप्त हुए, और हृष्ट-पुष्ट हो गए, और तेरी बड़ी भलाई के कारण सुख भोगते रहे।

Nehemiah 10 illustration - Nehemiah Chapter 10

6परन्तु वे तुझ से फिरकर बलवा करने वाले बन गए और तेरी व्यवस्था को त्याग दिया, और तेरे जो नबी तेरी ओर उन्हें फेरने के लिये उन को चिताते रहे उन को उन्होंने घात किया, और तेरा बहुत तिरस्कार किया।

7इस कारण तू ने उन को उनके शत्रुओं के हाथ में कर दिया, और उन्होंने उन को संकट में डाल दिया; तौभी जब जब वे संकट में पड़कर तेरी दोहाई देते रहे तब तब तू स्वर्ग से उनकी सुनता रहा; और तू जो अतिदयालु है, इसलिये उनके छुड़ाने वाले को भेजता रहा जो उन को शत्रुओं के हाथ से छुड़ाते थे।

8परन्तु जब जब उन को चैन मिला, तब तब वे फिर तेरे साम्हने बुराई करते थे, इस कारण तू उन को शत्रुओं के हाथ में कर देता था, और वे उन पर प्रभुता करते थे; तौभी जब वे फिरकर तेरी दोहाई देते, तब तू स्वर्ग से उनकी सुनता और तू जो दयालु है, इसलिये बार बार उन को छुड़ाता,

9और उन को चिताता था कि उन को फिर अपनी व्यवस्था के आधीन कर दे। परन्तु वे अभिमान करते रहे और तेरी आज्ञाएं नहीं मानते थे, और तेरे नियम, जिन को यदि मनुष्य माने, तो उनके कारण जीवित रहे, उनके विरुद्ध पाप करते, और हठ कर के अपना कन्धा हटाते और न सुनते थे।

10तू तो बहुत वर्ष तक उनकी सहता रहा, और अपने आत्मा से नबियों के द्वारा उन्हें चिताता रहा, परन्तु वे कान नहीं लगाते थे, इसलिये तू ने उन्हें देश देश के लोगों के हाथ में कर दिया।

Nehemiah 10 illustration - Nehemiah Chapter 10

11तौभी तू ने जो अतिदयालु है, उनका अन्त नहीं कर डाला और न उन को त्याग दिया, क्योंकि तू अनुग्रहकारी और दयालु ईश्वर है।

12अब तो हे हमारे परमेश्वर! हे महान पराक्रमी और भययोग्य ईश्वर! जो अपनी वाचा पालता और करुणा करता रहा है, जो बड़ा कष्ट, अश्शूर के राजाओं के दिनों से ले आज के दिन तक हमें और हमारे राजाओं, हाकिमों, याजकों, नबियों, पुरखाओं, वरन तेरी समस्त प्रजा को भोगना पड़ा है, वह तेरी दृष्टि में थोड़ा न ठहरे।

13तौभी जो कुछ हम पर बीता है उसके विष्य तू तो धमीं है; तू ने तो सच्चाई से काम किया है, परन्तु हम ने दुष्टता की है।

14और हमारे राजाओं और हाकिमों, याजकों और पुरखाओं ने, न तो तेरी व्यवस्था को माना है और न तेरी आज्ञाओं और चितौनियों की ओर ध्यान दिया है जिन से तू ने उन को चिताया था।

15उन्होंने अपने राज्य में, और उस बड़े कल्याण के समय जो तू ने उन्हें दिया था, और इस लम्बे चौड़े और उपजाऊ देश में तेरी सेवा नहीं की; और न अपने बुरे कामों से पश्चाताप किया।

Nehemiah 10 illustration - Nehemiah Chapter 10

16देख, हम आज कल दास हैं; जो देश तू ने हमारे पितरों को दिया था कि उसकी उत्तम उपज खाएं, इसी में हम दास हैं।

17इसकी उपज से उन राजाओं को जिन्हें तू ने हमारे पापों के कारण हमारे ऊपर ठहराया है, बहुत धन मिलता है; और वे हमारे शरीरों और हमारे पशुओं पर अपनी अपनी इच्छा के अनुसार प्रभुता जताते हैं, इसलिये हम बड़े संकट में पड़े हैं।

18इस सब के कारण, हम सच्चई के साथ वाचा बान्धते, और लिख भी देते हैं, और हमारे हाकिम, लेवीय और याजक उस पर छाप लगाते हैं।

19जिन्होंने छाप लगाई वे ये हैं, अर्थात हकल्याह का पुत्र नहेमायाह जो अधिपति था, और सिदकिय्याह;

20सरायाह, अजर्याह, यिर्मयाह;

Nehemiah 10 illustration - Nehemiah Chapter 10

21पशहूर, अमर्याह, मल्किय्याह;

22हत्तूश, शबन्याह, मल्लूक;

23हारीम, मरेयोत, ओबद्याह;

24दानिय्येल, गिन्नतोन, बारूक;

25मशुल्लाम, अबिय्याह, मिय्यामीन;

Nehemiah 10 illustration - Nehemiah Chapter 10

26माज्याह, बिलगै और शमायाह; ये ही तो याजक थे।

27और लेवी ये थे: आजन्याह का पुत्र येशू, हेनादाद की सन्तान में से बिन्नई और कदमीएल;

28और उनके भाई शबन्याह, होदिय्याह, कलीता, पलायाह, हानान;

29मीका, रहोब, हशब्याह;

30जक्कूर, शेरेब्याह, शबन्याह।

Nehemiah 10 illustration - Nehemiah Chapter 10

31होदिय्याह, बानी और बनीन;

32फिर प्रजा के प्रधान ये थे: परोश, पहत्मोआब, एलाम, जत्तू, बानी;

33बुनी, अजगाद, बेबै;

34अदोनिय्याह, बिग्वै, आदीन;

35आतेर, हिजकिय्याह, मज्जूर;

Nehemiah 10 illustration - Nehemiah Chapter 10

36होदिय्याह, हाशूम, बेसै;

37हारीफ, अनातोत, नोबै;

38मग्पीआश, मशुल्लाम, हेजीर;

39मशेजबेल, सादोक, यद्दू;

Chapter Complete

You have read Nehemiah 10

39 verses