Lumina
Joshua

Kings Conquered

Joshua 12·Hindi Bible

1यरदन पार सूर्योदय की ओर, अर्थात अर्नोन नाले से ले कर हेर्मोन पर्वत तक के देश, और सारे पूर्वी अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने मारकर उनके देश को अपने अधिकार में कर लिया था ये हैं;

2एमोरियों का हेशबोनवासी राजा सीहोन, जो अर्नोन नाले के किनारे के अरोएर से ले कर, और उसी नाले के बीच के नगर को छोड़कर यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों का सिवाना है, आधे गिलाद पर,

3और किन्नेरेत नाम ताल से ले कर बेत्यशीमोत से हो कर अराबा के ताल तक, जो खारा ताल भी कहलाता है, पूर्व की ओर के अराबा, और दक्खिन की ओर पिसगा की सलामी के नीचे नीचे के देश पर प्रभुता रखता था।

4फिर बचे हुए रपाइयों में से बाशान के राजा ओग का देश था, जो अशतारोत और ऐर्द्रई में रहा करता था,

5और हेर्मोन पर्वत सलका, और गशूरियों, और माकियों के सिवाने तक कुल बाशान में, और हेशबोन के राजा सीहोन के सिवाने तक आधे गिलाद में भी प्रभुता करता था।

Joshua 12 illustration - Joshua Chapter 12

6इस्राएलियों और यहोवा के दास मूसा ने इन को मार लिया; और यहोवा के दास मूसा ने उनका देश रूबेनियों और गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के लोगों को दे दिया॥

7और यरदन के पश्चिम की ओर, लबानोन के मैदान में के बालगात से ले कर सेईर की चढ़ाई के हालाक पहाड़ तक के देश के जिन राजाओं को यहोशू और इस्राएलियों ने मारकर उनका देश इस्राएलियों के गोत्रों और कुलों के अनुसार भाग करके दे दिया था वे ये हैं,

8हित्ती, और एमोरी, और कनानी, और परिज्जी, और हिव्वी, और यबूसी, जो पहाड़ी देश में, और नीचे के देश में, और अराबा में, और ढालू देश में और जंगल में, और दक्खिनी देश में रहते थे।

9एक, यरीहो का राजा; एक, बेतेल के पास के ऐ का राजा;

10एक, यरूशलेम का राजा; एक, हेब्रोन का राजा;

Joshua 12 illustration - Joshua Chapter 12

11एक, यर्मूत का राजा; एक, लाकीश का राजा;

12एक, एग्लोन का राजा; एक, गेजेर का राजा;

13एक, दबीर का राजा; एक, गेदेर का राजा;

14एक, होर्मा का राजा; एक, अराद का राजा;

15एक, लिब्ना का राजा; एक, अदुल्लाम का राजा;

Joshua 12 illustration - Joshua Chapter 12

16एक, मक्केदा का राजा; एक, बेतेल का राजा;

17एक, तप्पूह का राजा; एक, हेपेर का राजा;

18एक, अपेक का राजा; एक, लश्शारोन का राजा;

19एक, मदोन का राजा; एक, हासोर का राजा;

20एक, शिम्रोन्मरोन का राजा; एक, अक्षाप का राजा;

Joshua 12 illustration - Joshua Chapter 12

21एक, तानाक का राजा; एक, मगिद्दो का राजा;

22एक, केदेश का राजा; एक, कर्मैल में के योकनाम का राजा;

23एक, दोर नाम ऊंचे देश में के दोर का राजा; एक, गिलगाल में के गोयीम का राजा;

24और एक, तिर्सा का राजा; इस प्रकार सब राजा इकतीस हुए॥

Chapter Complete

You have read Joshua 12

24 verses